Desktop: API Integration
API Integration
को Trade Apps desktop app से step by step जोड़िए: static IP, developer portal, API key और secret, TOTP key, Connect.
शुरू करने से पहले क्या चाहिए?
#यह page आपके account को Trade Apps desktop app से शुरू से आखिर तक जोड़ता है. पहली बार लगभग 15 मिनट लगते हैं. उसके बाद हर trading day बस एक बार Connect दबाना होता है.
आप दो जगहों के बीच आते-जाते रहेंगे: desktop app (Brokers page) और browser में developer portal. दोनों खुले रखिए.
- आपका trading account, active, और उसकी login details.
- Trade Apps desktop app install किया हुआ, और आपका Trade Apps login. आपका broker account Brokers page पर card के रूप में पहले से दिखना चाहिए. न दिखे तो 9398840360 पर WhatsApp कीजिए — accounts हमारी team जोड़ती है.
- TOTP step के लिए phone में authenticator app (Google Authenticator, Microsoft Authenticator या Authy).
- यह broker पहले से Trade Apps website पर चला रहे हैं? तो API app आपके पास पहले से है. यहाँ वही key और secret डालिए; सीधे TOTP step पर जाइए.
Step 1 — Desktop app में अपना static IP लीजिए
#Brokers API orders सिर्फ उसी address से लेते हैं जिसे आपने approve किया हो — इसे static IP कहते हैं. Trade Apps इसे आपके subscription के साथ देता है; free-trial accounts को नहीं मिलता.
Desktop app खोलिए और बाईं menu में Brokers पर click कीजिए. अपने account का card ढूंढिए. अगर Static IP box में Not assigned yet लिखा है, तो उसके पास Get static IP दबाइए, फिर confirm करने वाले box में दोबारा Get static IP दबाइए.
अगर To use your system IP, leave this field blank लिखा दिखे, तो वह सिर्फ उन clients के लिए है जो static IP के बिना trade करते हैं. Subscription है तो static IP लीजिए.
IP copy कीजिए और redirect URL भी
#अब box में आपका static IP दिखता है. अगर Whitelist your static IP नाम की window खुले, तो अगले steps करते समय उसे खुला रखिए, और I have whitelisted it तभी दबाइए जब IP में save हो जाए.
Static IP box के अंदर click कीजिए, पूरा address select कीजिए (Ctrl+A) और copy कीजिए (Ctrl+C). फिर REDIRECT URL के पास Copy दबाइए — अगले steps में दोनों चाहिए.
- के लिए आपका IP IPv6 address है. यह लंबा होता है, colons के साथ — जैसे 2402:1f00:8300:… पूरा copy कीजिए.
- सिर्फ IP paste कीजिए. Port number कभी मत जोड़िए, और घर का Wi-Fi या mobile IP कभी मत डालिए.
Step 2 — App बनाइए
#नए tab में developer portal खोलिए और अपने login details से login कीजिए, और Individual trader चुनिए.
Create App पर जाइए. लाल star वाले हर box को भरिए:
- App Name — कोई भी नाम, जैसे Trade Apps.
- Description — कुछ शब्द, जैसे Algo trading through Trade Apps.
- Redirect URL — Trade Apps से copy किया redirect URL paste कीजिए. यह बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए.
- Business Type — Trading चुनिए.
- Contact Name, Contact Email, Mobile Number — अपनी details.
- App Icon — ज़रूरी नहीं.
Step 3 — Save कीजिए और अपना static IP डालिए
#Save दबाइए. नीचे और boxes खुलेंगे: Primary IPv4, Secondary IPv4, Primary IPv6, Secondary IPv6 और IP Type.
आपका Trade Apps IP IPv6 है, इसलिए इसे Primary IPv6 में paste कीजिए. दोनों IPv4 boxes ख़ाली छोड़िए. IP Type को Static पर रहने दीजिए. फिर Submit दबाइए.
Step 4 — App Key और App Secret Key copy कीजिए
#आपका app अब Your Applications में दिखेगा. उसकी App Key और App Secret Key बगल के copy icons से copy कीजिए. यही आपकी API key और API secret हैं.
TOTP 1 — Login page पर Reset TOTP
#Desktop हर सुबह आपके broker में खुद login करता है, इसलिए उसे आपकी TOTP key चाहिए: TOTP चालू करते समय broker जो QR code दिखाता है, उसके पीछे का letters और digits वाला लंबा code. इसी से desktop वही 6-digit code बनाता है जो आपके authenticator app में दिखता है.
ANT web खोलिए और अपना user ID डालिए. TOTP box के नीचे Reset TOTP पर click कीजिए.
TOTP 2 — Mobile OTP डालिए
#आपके registered mobile पर OTP भेजता है. उसे Mobile OTP में डालिए और Next दबाइए.
TOTP 3 — Key copy कीजिए
#Scan QR दिखाता है. QR code के नीचे Can’t scan? Copy the key. पर click कीजिए; key दिख जाएगी. उसे copy कीजिए.
फिर authenticator app से QR code scan कीजिए, उसका 6-digit code TOTP में डालिए और Next दबाइए.
- Key copy कीजिए, 6-digit code नहीं. Code हर 30 seconds में बदलता है; key कभी नहीं बदलती.
- QR code को phone के authenticator app (Google Authenticator, Microsoft Authenticator या Authy) से भी scan कीजिए. Broker की अपनी website और app के लिए उसके codes चाहिए.
- अगर TOTP बहुत पहले चालू किया था और key save नहीं की, तो TOTP reset करके नई key देखिए, और नया QR code phone में भी scan कीजिए — पुराने codes काम करना बंद कर देते हैं.
- यह key आपके password जितनी ही निजी है. इसे कभी किसी को मत भेजिए, हमें भी नहीं.
Desktop app में card भरिए
#Desktop app में वापस आइए, Brokers page, आपका card. ये भरिए:
- Password — आपका login password.
- API KEY — portal वाली App Key.
- API SECRET — portal वाली App Secret Key.
- TOTP Generator — जो TOTP key आपने copy की.
- हर value बिल्कुल वैसी ही paste कीजिए, आगे-पीछे कोई space नहीं. User ID को वैसे ही छोड़िए — यह आपके Trade Apps account से आता है.
Connect कीजिए और देखिए कि काम हुआ
#Connect दबाइए. यह आपकी भरी details save करता है और login करता है. Desktop आपके password और TOTP key से login करता है; कोई broker page नहीं खुलता.
काम हो गया तो grey Not connected label हरा हो जाता है और Connected till 11:59 pm लिखा आता है. Trade Disc और Trade Scalper दोनों यही connection इस्तेमाल करते हैं.
आपकी भरी details encrypted होकर सिर्फ इसी computer पर save होती हैं. हर trading day market खुलने से पहले Brokers page खोलकर एक बार Connect दबाइए. Setup दोबारा नहीं करना. दूसरे computer पर details एक बार फिर भरनी होंगी.
अगर काम न करे
#Connect fail हो तो वजह card पर labels के नीचे लाल रंग में लिखी आती है. इन्हें इसी क्रम में देखिए; ज़्यादातर गड़बड़ पहले चार में से एक होती है.
- IP गलत, या गलत box में save. developer portal में IP बिल्कुल वही होना चाहिए जो desktop card दिखाता है, IPv6 box में. बदलने के बाद 2 मिनट रुकिए, फिर Connect दोबारा दबाइए.
- TOTP key गलत. TOTP box में TOTP setup वाली लंबी key चाहिए, आज का 6-digit code नहीं. शक हो तो broker पर TOTP बंद करके फिर चालू कीजिए, नई key copy कीजिए और दोबारा paste कीजिए.
- Broker पर password या PIN बदल गया. नया card में डालिए और Connect दबाइए.
- Redirect URL में typo या extra space. Card पर Copy फिर दबाइए और broker पर नए सिरे से paste कीजिए.
- Key और secret आपस में बदल गए, या साथ में space copy हो गया. हर एक को सही box में दोबारा paste कीजिए.
- IP किसी IPv4 box में डाल दिया. में चार IP boxes हैं. आपका IP सिर्फ Primary IPv6 (या Secondary IPv6) में चलता है.
- फिर भी नहीं हो रहा? Card का screenshot और समय 9398840360 पर WhatsApp कीजिए. अपना password, PIN, OTP, TOTP key या API secret कभी मत भेजिए — हमें इनकी कभी ज़रूरत नहीं होती.