Desktop: Trade Disc
Trade Disc: option chain और Entries
Chain, Straddle और Strangle, Entries में legs रखना, और PLACE ORDER क्या करता है.
Chain पढ़ने के तीन तरीक़े
#Traders chain अलग-अलग तरह से पढ़ते हैं, इसलिए chain के तीन views हैं. जो button दबाया वह लाल भरा रहता है, और अगली बार इस computer पर app उसी view पर खुलता है.
Chain सादी chain है: हर strike, CE और PE अलग-अलग, दोनों तरफ़ B और S.
Straddle में हर strike की एक row: Strike, फिर CE और PE — हर leg का अपना premium — फिर CE + PE, दोनों जोड़कर, और एक B / S column. 24,250 CE Rs 120 पर और 24,250 PE Rs 110 पर हो तो 24,250 वाली row 120.00, 110.00 और 230.00 दिखाती है.
Strangle में strike column नहीं है. Money बीच में (ATM), उसके ऊपर OTM 1, 2, 3… और नीचे ITM 1, 2, 3…. OTM n में money से n strikes ऊपर का call और n strikes नीचे का put जुड़ते हैं; ITM n उल्टा. Money 24,250 पर और strikes 50 के अंतर पर हों तो OTM 1 है 24,300 CE के साथ 24,200 PE, और OTM 2 है 24,350 CE के साथ 24,150 PE. CE और PE columns उन दो contracts में से हर एक का premium दिखाते हैं, और CE + PE उनका जोड़. Row पर mouse रखिए तो दोनों strikes दिख जाते हैं. जो strike exchange list नहीं करता वह छोड़ दिया जाता है, उसकी जगह कुछ और नहीं रखा जाता.
Straddle और Strangle में B या S दोनों legs को Entries में stage करता है, एक-एक lot — ठीक सादी chain के दो आम clicks जैसा. 24,250 row पर S दबाने से SELL 24,250 CE और SELL 24,250 PE stage होते हैं; PLACE ORDER दबाने तक broker को कुछ नहीं जाता. जिस row की legs आपके पास हैं उसके चारों ओर हरी रेखा होती है, और जिसकी कोई leg Entries में इंतज़ार कर रही है उसके चारों ओर नारंगी.
Entries: भेजे जाने का इंतज़ार करती legs
#Chain पर B या S दबाने से कुछ place नहीं होता. Leg Entries में चली जाती है, Adjustments के ऊपर वाली इंतज़ार की जगह, ताकि आप पूरी position बनाकर एक साथ भेज सकें. हर row एक leg है, और उसका हर box भेजने से पहले आप बदल सकते हैं.
- Product — दिन भर के लिए MIS, आगे ले जाने के लिए NRML.
- Qty (lots) — lots में, quantity में नहीं. NIFTY का एक lot 65 है.
- Entry — BUY या SELL; बदलने के लिए click कीजिए.
- Order — MARKET, या LIMIT और उसके बगल में Price box.
- SL और Target — एक number और उसकी unit: PTS (points), %, MTM (उस leg पर rupees) या ABS (price ही). Level नहीं चाहिए तो box खाली छोड़िए.
- Row की शुरुआत वाला ✕ उस leg को हटाता है; Clear All सबको हटा देता है.
PLACE ORDER
#PLACE ORDER Entries की हर leg को Config में tick किए हर broker account पर भेजता है. Live में Entries के title पर उन accounts में से हर एक का Margin Available दिखता है; Forward Testing में यह छिपा रहता है, क्योंकि paper book कोई margin नहीं लेती.
BUY legs पहले जाती हैं. एक SELL और एक BUY साथ stage कीजिए — एक spread — और BUY, SELL से पहले भेजा जाता है, ताकि बेची गई leg का margin माँगने से पहले broker को खरीदी गई leg दिख जाए.
MARKET leg market से थोड़ा आगे के limit price पर भेजी जाती है, क्योंकि SEBI broker API से MARKET orders की इजाज़त नहीं देता; आम हालात में यह market order की तरह ही fill होती है. हर leg एक बार कोशिश की जाती है — मना होने पर उसकी अपनी row पर broker की वजह दिखती है, और पीछे से कुछ दोबारा नहीं भेजा जाता.
एक example: bear call spread. 24,250 CE पर S दबाइए और 24,500 CE पर B, फिर PLACE ORDER. पहले 24,500 CE का BUY जाता है, फिर 24,250 CE का SELL.