Documentation

API Integration

 API Integration

 को step-by-step Trade Apps से जोड़िए: static IP, API key page, Client ID और Secret code, Connect.

शुरू करने से पहले क्या चाहिए?

#

यह page आपका  account Trade Apps से शुरू से आख़िर तक जोड़ता है. पहली बार करीब 10 मिनट लगते हैं. उसके बाद हर trading day बस एक बार Connect दबाना होता है.

आप दो websites के बीच आते-जाते रहेंगे: Trade Apps (हमारा platform) और  web platform. दोनों को दो अलग browser tabs में खुला रखिए.

  • आपका  trading account, चालू हालत में, और उसके login details.
  • आपका Trade Apps login, और यह broker account Settings → Brokers Connected में पहले से दिखना चाहिए. नहीं दिख रहा तो 9398840360 पर WhatsApp कीजिए — accounts हमारी team जोड़ती है.
  • Broker portal के लिए phone से laptop या desktop ज़्यादा आसान रहता है.

Step 1 — Trade Apps में अपना static IP लीजिए

#

Brokers API orders सिर्फ़ उसी address से लेते हैं जिसे आपने approve किया हो — इसे static IP कहते हैं. Trade Apps यह आपकी subscription के साथ देता है. Free-trial accounts को नहीं मिलता, क्योंकि Forward Testing में इसकी ज़रूरत नहीं होती.

Settings खोलिए. Brokers Connected में अपना  account ढूँढिए और उसके दाईं तरफ़ छोटा pencil (Edit) button दबाइए.

जो form खुलेगा, उसमें Static IP box में Not assigned yet लिखा होगा. उसके नीचे Get static IP link दबाइए. एक box आएगा जिसमें Your static IP (IPv6) और Copy IP button होगा. उसके नीचे Redirect URL और Copy redirect URL button होगा. अगले step में दोनों चाहिए.

IP अभी copy कर लीजिए (और redirect URL भी, अगर दिखे) और यह tab खुला रखिए. अगर form में पहले से static IP दिख रहा है तो button नहीं होगा — IP Static IP box से copy कीजिए, और redirect URL उसी form के Redirect URL box से.

  •  के लिए आपका IP IPv6 address है. यह लंबा होता है, colons के साथ — जैसे 2402:1f00:8300:… पूरा copy कीजिए.
  • सिर्फ़ IP paste कीजिए. Port number कभी मत जोड़िए, और घर के Wi-Fi या mobile का IP कभी मत डालिए.
Settings में नए account का edit form: Broker Type, Client ID, Static IP में Not assigned yet और उसके नीचे Get static IP link, खाली API boxes, और Save Credentials.
नया account: अभी static IP नहीं है, इसलिए box के नीचे Get static IP link दिखता है. आपके form में आपका अपना client ID दिखेगा.

Step 2 — API key page खोलिए

#

नए tab में  web platform खोलिए और अपने  login details से login कीजिए.

अपना profile page खोलिए (ऊपर दाईं तरफ़ तीन dots, फिर आपकी profile). नारंगी API KEY button दबाइए.

Trading platform का profile page: Security, Accessibility, Connection, Order Preference और LoggedIn Sessions, और ऊपर नारंगी Freeze Account और API KEY buttons.
Grey boxes में keys, IPs और नाम जैसी निजी details छिपाई गई हैं.

Step 3 — Redirect URL और अपना IP डालिए

#

Api Key Generation पर भरिए:

  • URL — Trade Apps का redirect URL paste कीजिए.
  • Primary IP Address — अपना Trade Apps IP paste कीजिए. यह IPv6 है; यह box उसे ले लेता है.
  • Backup IP Address — ख़ाली छोड़िए.
  • Update दबाइए.
Api Key Generation page: Client Id, Secret Code, Trade Apps redirect URL से भरा URL box, Primary IP Address और Backup IP Address boxes, और Update button.
Grey boxes में keys, IPs और नाम जैसी निजी details छिपाई गई हैं.

Step 4 — Client Id और Secret Code copy कीजिए

#

Update के बाद page आपकी settings रखता है. Client Id (_U पर ख़त्म होने वाला) और Secret Code दाईं तरफ़ के copy icons से copy कीजिए.

Save के बाद Api Key Generation page, ऊपर Client Id और Secret Code अपने copy icons के साथ.
यही दोनों copy करने हैं. Grey boxes में keys, IPs और नाम जैसी निजी details छिपाई गई हैं.

Details Trade Apps में paste कीजिए

#

Trade Apps वाले tab पर लौटिए. Settings खोलिए, अपने  account का pencil फिर से दबाइए, और भरिए:

  • Client ID — आपका  trading client ID, जैसे FA12345.
  • API Key — API key page का Client Id (जो _U पर ख़त्म होता है).
  • API Secret — API key page का Secret Code.
  • Save Credentials दबाइए.
Settings का वही edit form, जिसमें सिर्फ़ API details वाले boxes पर निशान है.
निशान वाले boxes में paste कीजिए, फिर Save Credentials दबाइए.

Connect कीजिए और देखिए कि काम हुआ

#

Brokers Connected में Connect दबाइए.  का page खुलेगा: पहली बार पूरा login माँगेगा, बाद में बस Authorize button. आप अपने-आप Trade Apps पर लौट आएँगे.

काम हो गया तो Brokers Connected में आपके account के आगे हरा dot और Session active (broker validated) लिखा दिखेगा. अब आप trade कर सकते हैं.

Broker sessions हर रात ख़त्म हो जाते हैं. हर trading day market खुलने से पहले Settings खोलकर एक बार Connect दबाइए. Setup दोबारा नहीं करना होता.

Setup के बाद Brokers Connected में account: हरा dot, client ID, static IP और Session active (broker validated), साथ में edit, refresh और Disconnect buttons.
हरा dot और Session active — setup पूरा हुआ.

काम न करे तो

#

इन्हें इसी क्रम में देखिए. ज़्यादातर गड़बड़ पहली तीन में से कोई होती है.

  • IP ग़लत है या ग़लत box में डला है.  web platform पर IP बिल्कुल वही होना चाहिए जो Trade Apps दिखाता है, और IPv6 वाले box में. बदलने के बाद 2 मिनट रुकिए, फिर Connect दोबारा दबाइए.
  • Redirect URL में typo या extra space है. Copy redirect URL button से फिर copy कीजिए और नए सिरे से paste कीजिए.
  • Key और secret आपस में बदल गए, या साथ में space copy हो गया. दोनों को सही box में फिर से paste कीजिए.
  • API Key box में trading ID डाल दिया. API Key box में API page वाला Client Id (_U पर ख़त्म) जाता है; आपका सादा trading ID Client ID में जाता है.
  • फिर भी अटके हैं? Error का screenshot और समय 9398840360 पर WhatsApp कीजिए. अपना password, OTP, TOTP secret या API secret कभी मत भेजिए — हमें इनकी कभी ज़रूरत नहीं होती.