Documentation

Start Here

Preview Mode और Live Trading

Public preview, demo data, live account actions — इनमें फ़र्क़ क्या है.

Preview mode

#

Login नहीं किया है तो preview mode दिखता है.

Trading Tools page पर live apps पर Preview लिखा रहता है. जो अभी आने वाले हैं उन पर Coming Soon. Preview सिर्फ़ screens देखने के लिए है.

Login के बाद Open

#

Login कर लेने पर app के cards पर Preview की जगह Open आ जाता है.

Open का मतलब है कि app के page में जा सकते हैं. यह नहीं कि live actions कर सकते हैं. Live actions के लिए active subscription और broker connection चाहिए.

Active subscription

#

Product का subscription active है तो launcher पर subscription की end date तक Active लिखा दिखता है.

Active नहीं है तो launcher पर Subscribe आ सकता है, और app में subscription वाली warning दिखती है.

Trade Bridge और Trade Bots का demo data

#

Login से पहले Trade Bridge और Trade Bots demo strategy workflows दिखा सकते हैं.

Demo strategies आपकी असली strategies नहीं हैं. Demo cards देख सकते हैं, draft form भी भर सकते हैं. पर असली strategy save करने या उसका status बदलने के लिए login और active subscription चाहिए.

Trade Scalper का snapshot data

#

Trade Scalper के preview में option chain और market data सिर्फ़ snapshot की तरह दिखता है.

Snapshot का मतलब broker से जुड़ा live feed नहीं. Realtime option chain updates चाहिए तो login कीजिए और broker connect कीजिए.

Preview user

#

कुछ preview screens में sample data दिखाने के लिए अंदर एक preview user इस्तेमाल होता है.

वह असली account नहीं है, और उससे broker orders नहीं लगते.

Preview में कुछ भी save नहीं होता

#

Preview में असली strategies, Trade Scalper settings, broker credentials, runtime controls, payment invoices — कुछ भी save नहीं होता.

Save करने की कोशिश करेंगे तो save होने के बजाय login या subscription वाला message आ जाएगा.

Preview में orders नहीं लगते

#

Preview में broker orders लगाना, exit करना, cancel करना, Trade Scalper के trade actions — इनमें से कुछ भी नहीं चलता.

इनके लिए login चाहिए. Live broker orders के लिए active subscription, चुना हुआ broker और connect किया हुआ broker session भी चाहिए.

Live account actions

#

Strategy save करना, broker connect करना, order लगाना, exit, cancel, runtime controls बदलना, Trade Scalper settings save करना — ये सब live actions हैं.

इनके लिए Login, उस tool का active subscription, और जहाँ trading हो वहाँ broker connection चाहिए.

Broker connection

#

Broker के साथ live trading करनी है तो Settings में अपना broker connect या reconnect कीजिए.

Broker connect नहीं है तो order actions block हो जाते हैं, और "Broker is not connected. Orders will not be fired" जैसा message आता है.

Forward Testing और live mode

#

कुछ apps में Forward Testing mode और live broker mode दोनों होते हैं.

Order लगाने से पहले हमेशा देख लीजिए कि आप किस mode में हैं. Forward Testing live broker trading नहीं है.