Documentation

Strategy Automation Tools

Volume Indicators

VWAP, OBV और MFI — तीनों futures का volume पढ़ते हैं, और VWAP को Futures चाहिए ही.

Volume वाले indicators — move के पीछे कितनी trading है

#

तीन indicators volume इस्तेमाल करते हैं. तीनों के लिए इस page का एक rule पहले समझ लेना ज़रूरी है, क्योंकि उसी से तय होता है कि इन्हें safe तरीक़े से कैसे लगाएँ.

तीनों futures का volume पढ़ते हैं

#

Index का अपना volume होता ही नहीं — "NIFTY" की कोई trade नहीं करता. इसलिए तीनों futures से volume लेते हैं, आपकी Reference Price चाहे कुछ भी हो.

OBV और MFI के लिए इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. VWAP के लिए यह बहुत मायने रखता है, वही अगला हिस्सा है.

VWAP — और यह आपकी strategy को Futures पर क्यों ले जाता है

#

VWAP दिन का वह average price है जिसमें volume का वज़न भी जुड़ा होता है. हर सुबह नए सिरे से शुरू होता है, और बड़े traders इसे ध्यान से देखते हैं.

पेच यहाँ है. VWAP है एक price, और वह futures पर गिना जाता है. आपकी strategy spot का price पढ़ रही है, तो spot के price को futures वाले VWAP से मिलाना दो अलग चीज़ों को मिलाना है — इनमें दसियों points का फ़र्क़ रहता है, और rule ग़लत जगह चलेगा, ख़राब दिखे बिना.

इसीलिए platform इसे save ही नहीं होने देता — Reference Price = Spot के साथ VWAP वाली strategy reject हो जाती है, और message में Futures पर बदलने को कहा जाता है.

यह कोई अड़चन नहीं है जिससे बचना हो. इस comparison का कोई मतलब निकले, इसका यही एक तरीक़ा है.

OBV (On-Balance Volume)

#

एक चलता हुआ जोड़ — price ऊपर close हो तो उस candle का volume जुड़ जाता है, नीचे close हो तो घट जाता है. कोई setting नहीं.

Number ख़ुद में बेमतलब है — मतलब सिर्फ़ उसकी direction का है. OBV बढ़ रहा है तो समझिए ऊपर वाली candles पर trading आ रही है.

इसे ख़ुद से मिलाकर इस्तेमाल कीजिए — OBV is above OBV (previous candle) का मतलब ख़रीदने का दबाव बन रहा है. Price से इसकी असहमति को लोग एक इशारे की तरह देखते हैं.

MFI (Money Flow Index)

#

Period 14. 0 से 100 तक चलता है, इसलिए पढ़ने में RSI जैसा ही लगता है — पर यह हर move को उसके पीछे लगे volume के हिसाब से तौलता है.

20 के नीचे oversold वाला सिरा, 80 के ऊपर overbought.

जहाँ volume को भी गिनना हो वहाँ यह RSI की जगह ठीक चलता है, और दोनों साथ चलाने का कोई ख़ास मतलब नहीं.