Documentation

Strategy Automation Tools

Trade Bots: Getting Started

The time-based algo tool — the clock decides the entry, not an indicator.

समय पर चलने वाला औज़ार

#

Trade Bots समय पर trade करता है. आप घड़ी देते हैं — इस समय घुसो, उस समय निकलो, इन दिनों में — और वह ठीक वही करता है. किसी indicator की सहमति नहीं चाहिए, और बाहर से कोई signal भी नहीं चाहिए.

यह उन तरीक़ों के लिए ठीक है जहाँ बढ़त समय में ही है — जैसे सुबह की भागदौड़ थमने के बाद straddle बेचना, या बंद होने के आख़िरी घंटे से पहले ख़ाली हो जाना.

Legs आप एक बार तय करते हैं — जैसे ATM strike के आसपास straddle या strangle — और उसके बाद हर चुने हुए दिन वह अपने आप चलता रहता है, जब तक आप बंद न करें.

यह कौन-सा औज़ार है और बाक़ी से कैसे अलग है?

#

Bluechip Algos में सात औज़ार हैं. तीन signal से trades लगाते हैं, तीन हाथ से चलाने के लिए हैं, और एक stock portfolio सँभालता है. फ़र्क़ जल्दी समझने का सबसे आसान तरीक़ा यह पूछना है कि entry का फ़ैसला कौन करता है.

  • Trade Scalper — हर trades का फ़ैसला आप करते हैं. intraday और scalping करने वालों के लिए हाथ से चलाने वाला औज़ार, जिसमें option वालों के लिए उन्नत नियंत्रण हैं.
  • Trade Disc — फ़ैसला आपका, और उसके बाद बदलाव. Option traders के लिए वह terminal जो पहले से खुली position को बदलता है — किसी leg को दूसरे strike पर ले जाना, या उसकी quantity घटाना-बढ़ाना, एक ही click में.
  • Trade Charts — फ़ैसला आपका, chart पर. Options सीधे candles से trade कीजिए — entry, stop loss और target lines हैं जिन्हें आप खींचकर बदलते हैं, और उसी chart पर patterns और indicators भी दिखते हैं.
  • Trade Builder — Indicator फ़ैसला करते हैं. RSI, moving average, Supertrend, level और candle pattern — हिसाब platform के अंदर आधिकारिक candle पर होता है. यह index को पढ़ता है और order option में लगाता है.
  • Trade Bots (यही) — घड़ी फ़ैसला करती है. आप समय देते हैं — 09:20 पर घुसो, 15:10 पर निकलो, इन दिनों में. Indicator की जगह समय पर बने straddle और strangle.
  • Trade Bridge — फ़ैसला कोई और करता है. आपका signal किसी तीसरे स्रोत से आता है, जैसे TradingView. क्या trade करना है यह आप Trade Apps में तय करते हैं, और order आपके broker terminal में लगता है.
  • Equity Rebalancer — आपकी stock list तय करती है, आपके schedule पर. तय गिनती के stocks बराबर amount में रखिए और हर हफ़्ते या महीने list बदलिए. यह हिसाब लगाकर बेचता-ख़रीदता है ताकि सब बराबर हो जाएँ, और intraday के बजाय delivery के shares लेता है.

यह किसके लिए है?

#

यह आपके काम का है अगर आपका तरीक़ा chart से नहीं, घड़ी से बताया जा सकता है — जैसे sell the 09:25 straddle, exit at 15:10.

यह आपके काम का नहीं है अगर आपकी entry इस बात पर टिकी है कि उस समय बाज़ार क्या कर रहा है. अगर पहले RSI, moving average या breakout की सहमति चाहिए, तो वह Trade Builder है.

शुरू करने से पहले क्या चाहिए?

#

वही तीन चीज़ें जो हर स्वचालित औज़ार को चाहिए.

  • चालू subscription — इसके बिना bot बनाया जा सकता है पर live नहीं चलेगा.
  • जुड़ा हुआ broker खाता, जिसे Settings में जाँचा जाता है.
  • एक underlying — NIFTY, BANKNIFTY या SENSEX.

समय कैसे काम करता है?

#

Entry Time पर bot आपकी तय की हुई सारी legs लगा देता है. Exit Time पर जो खुला बचा है उसे बंद कर देता है.

दोनों IST बाज़ार समय से चलते हैं, और Exit Time, Entry Time के बाद होना ज़रूरी है. जिस bot में कोई सक्रिय दिन चुना ही नहीं गया वह कभी trade नहीं करेगा — नया bot मरा हुआ लगने की सबसे आम वजह यही है.

बीच में risk वाले नियम फिर भी लागू रहते हैं. Stop loss, target या MTM सीमा Exit Time आने से पहले भी trade बंद कर सकती है; घड़ी योजना है, कब तक टिके रहेंगे इसकी गारंटी नहीं.

Trade Bots का New Strategy form. Schedule के हिस्से में Entry Time 09:16 AM और Exit Time 03:14 PM. उसके नीचे Signal Setup में Segment, Symbol, Reference Price पर Spot और Trade Type पर Intraday, फिर Leg 1 में Expiry Current Weekly, Instrument, Side BUY, Lots 1, Strike Selection Futures और Product MIS.
यहाँ पूरा नियम घड़ी ही है. Entry Time 09:16 AM और Exit Time 03:14 PM — यही दो खाने तय करते हैं कि कब. न कोई indicator, न बाहर से कोई alert.

पहले Forward Testing में अभ्यास कीजिए

#

Mode को Forward Testing कर दीजिए और bot सब कुछ करेगा, सिवाय broker को order भेजने के. असली पैसा नहीं चलता.

कुछ दिन चलाकर देखिए कि entry और exit का समय वैसा ही रहा जैसा आपने सोचा था, उसके बाद ही Live Trading कीजिए.

यह क्या नहीं कर सकता?

#

साफ़-साफ़, ताकि बाद में हैरानी न हो.

  • यह बाज़ार को देखकर बदल नहीं सकता. दिन असामान्य हो तब भी bot अपने समय पर घुसेगा — जब तक कोई risk नियम उसे रोक न दे.
  • यह समय या strike सुझा नहीं सकता. किस समय trade करना है यह आपका फ़ैसला है; सुझाना सलाह देना हो जाता.
  • यह उस दिन trade नहीं कर सकता जो आपने चुना ही नहीं, और न ही बाज़ार के समय से बाहर.