API Integration
API Integration
को step-by-step Trade Apps से जोड़िए: static IP, API key और vendor code, trading password और TOTP, Connect.
शुरू करने से पहले क्या चाहिए?
#यह page आपका account Trade Apps से शुरू से आख़िर तक जोड़ता है. पहली बार करीब 10 मिनट लगते हैं. उसके बाद हर trading day बस एक बार Connect दबाना होता है.
आप दो websites के बीच आते-जाते रहेंगे: Trade Apps (हमारा platform) और web platform. दोनों को दो अलग browser tabs में खुला रखिए.
- आपका trading account, चालू हालत में, और उसके login details.
- आपका Trade Apps login, और यह broker account Settings → Brokers Connected में पहले से दिखना चाहिए. नहीं दिख रहा तो 9398840360 पर WhatsApp कीजिए — accounts हमारी team जोड़ती है.
- Broker portal के लिए phone से laptop या desktop ज़्यादा आसान रहता है.
Step 1 — Trade Apps में अपना static IP लीजिए
#Brokers API orders सिर्फ़ उसी address से लेते हैं जिसे आपने approve किया हो — इसे static IP कहते हैं. Trade Apps यह आपकी subscription के साथ देता है. Free-trial accounts को नहीं मिलता, क्योंकि Forward Testing में इसकी ज़रूरत नहीं होती.
Settings खोलिए. Brokers Connected में अपना account ढूँढिए और उसके दाईं तरफ़ छोटा pencil (Edit) button दबाइए.
जो form खुलेगा, उसमें Static IP box में Not assigned yet लिखा होगा. उसके नीचे Get static IP link दबाइए. एक box आएगा जिसमें Your static IP (IPv4) और Copy IP button होगा. इस broker को redirect URL नहीं चाहिए.
IP अभी copy कर लीजिए (और redirect URL भी, अगर दिखे) और यह tab खुला रखिए. अगर form में पहले से static IP दिख रहा है तो button नहीं होगा — IP Static IP box से copy कीजिए.
- के लिए आपका IP IPv4 address है. यह dots वाले चार numbers जैसा दिखता है — जैसे 151.242.10.20.
- सिर्फ़ IP paste कीजिए. Port number कभी मत जोड़िए, और घर के Wi-Fi या mobile का IP कभी मत डालिए.
Step 2 — नई key बनाइए
#नए tab में web platform खोलिए और अपने login details से login कीजिए.
बाईं तरफ़ का menu खोलिए, Developer → API Key पर जाइए, और + Create New Key दबाइए.
Key Name (जैसे Trade Apps) और छोटा Description डालिए, फिर Create दबाइए.
Step 3 — अपना static IP डालिए
#उसी page पर + Add Static IP दबाइए. अपना Trade Apps IP Primary IP में paste कीजिए (आपका IP IPv4 है), Secondary IP ख़ाली छोड़िए, और Submit दबाइए.
Step 4 — API Key और Vendor Code copy कीजिए
#आपकी key अब API Key Details में अपनी API Key, Vendor Code, expiry date और IPs के साथ दिखेगी. API Key और Vendor Code copy icons से copy कीजिए.
Details Trade Apps में paste कीजिए
#Trade Apps वाले tab पर लौटिए. Settings खोलिए, अपने account का pencil फिर से दबाइए, और भरिए:
- Client ID — आपका user ID.
- API Key — की API Key.
- API Secret — का Vendor Code.
- Save Credentials दबाइए.
Connect कीजिए और देखिए कि काम हुआ
#Brokers Connected में Connect दबाइए. का login page नहीं है; एक छोटा box आपका trading password और आज का TOTP माँगेगा. हम इन्हें session शुरू करने के लिए एक बार इस्तेमाल करते हैं और कभी save नहीं करते.
काम हो गया तो Brokers Connected में आपके account के आगे हरा dot और Session active (broker validated) लिखा दिखेगा. अब आप trade कर सकते हैं.
Broker sessions हर रात ख़त्म हो जाते हैं. हर trading day market खुलने से पहले Settings खोलकर एक बार Connect दबाइए. Setup दोबारा नहीं करना होता.
काम न करे तो
#इन्हें इसी क्रम में देखिए. ज़्यादातर गड़बड़ पहली तीन में से कोई होती है.
- IP ग़लत है या ग़लत box में डला है. web platform पर IP बिल्कुल वही होना चाहिए जो Trade Apps दिखाता है, और IPv4 वाले box में. बदलने के बाद 2 मिनट रुकिए, फिर Connect दोबारा दबाइए.
- Key और secret आपस में बदल गए, या साथ में space copy हो गया. दोनों को सही box में फिर से paste कीजिए.
- Vendor code ग़लत box में. Vendor Code API Secret box में जाता है.
- फिर भी अटके हैं? Error का screenshot और समय 9398840360 पर WhatsApp कीजिए. अपना password, OTP, TOTP secret या API secret कभी मत भेजिए — हमें इनकी कभी ज़रूरत नहीं होती.