Documentation

Strategy Automation Tools

सिर्फ़ Candles से Rules

Candle के पाँच values, पिछली candles, highest-lowest, और ± margin.

सिर्फ़ candles से rules बनाना

#

Indicator की ज़रूरत ही नहीं है. हर candle के पाँच values हैं जिन्हें आप सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं, और पिछली candles भी देख सकते हैं.

बहुत सारी असली strategies के लिए इतना ही काफ़ी है — breakout, gap, inside bar, "पिछली पाँच candles से ऊपर" — बिना किसी indicator के.

Candle के पाँच values

#

किसी भी side Candle चुनिए, ये पाँच मिलते हैं —

  • Open — candle शुरू होते समय का price.
  • High — सबसे ऊपर जहाँ तक गई, वह price.
  • Low — सबसे नीचे जहाँ तक आई, वह price.
  • Close — candle ख़त्म होते समय का price. ज़्यादातर rules यही इस्तेमाल करते हैं.
  • Volume — उस candle में कितनी trading हुई.

Volume हमेशा futures से आता है

#

Index का अपना volume होता ही नहीं — NIFTY, BANKNIFTY, SENSEX गिने हुए numbers हैं, उन्हें कोई ख़रीदता-बेचता नहीं. इसलिए "NIFTY" की कोई trade होती ही नहीं.

तो जब भी आप volume लगाते हैं, platform उसे उसी index के futures से पढ़ता है, आपकी Reference Price चाहे कुछ भी हो. हर जगह "volume (futures)" लिखा दिखता है, ताकि शक न रहे.

अगर volume सचमुच न मिले तो condition ready नहीं मानी जाती और चलती नहीं. उसे कभी zero मानकर आगे नहीं बढ़ाया जाता — zero कुछ conditions को हमेशा के लिए चुपचाप सही बना देता है.

पिछली candles देखना

#

हर side एक छोटा dropdown है जिसमें this candle लिखा रहता है. उसे खोलिए और previous candle, या 5 candles back तक चुन लीजिए.

Time के आर-पार comparison ऐसे ही लिखी जाती है. Candle close is above candle close (previous candle) का मतलब — price एक candle पहले से ऊपर है.

यह indicators पर भी चलता है, जो ज़्यादातर tools नहीं देते. RSI is above RSI (previous candle) का मतलब RSI बढ़ रहा है — बिना कोई extra indicator लगाए.

पिछली कुछ candles का highest, lowest और average

#

Highest / Lowest चुनिए, तीन चीज़ें मिलती हैं — highest, lowest और average, जितनी candles आप कहें उतनी पर, 2 से 100 तक. Candle prices के अलावा list में market values भी हैं — ATM straddle price, India VIX, ATM IV, put-call OI ratio और options volume — 300 candles तक, जैसे India VIX is below lowest India VIX of the last 300 candles + 5%.

Breakout एक ही row बन जाता है — candle high is above highest high of the last 5 candles (previous candle). इसके बिना पाँच अलग-अलग AND conditions लिखनी पड़तीं.

वहाँ "(previous candle)" बहुत मायने रखता है. यह अभी वाली candle को उससे पहले वाली पाँच से मिलाता है — वरना अभी वाली candle ख़ुद अपने ही group में आ जाएगी और condition कभी सही हो ही नहीं सकती.

± का button — असली move माँगना

#

हर side एक छोटा ± button है. वह उस value में margin जोड़ता है, points में या percent में, और वह minus में भी हो सकती है.

यह इसलिए है कि price किसी level को बार-बार छूता रहता है. Margin न हो तो एक rupee की उछाल भी "break" मान ली जाएगी.

एक example देखिए. आपका rule है close, opening range के high से ऊपर, और वह high 24,180 है. दाईं तरफ़ Percent 0.05 रख दीजिए, तो अब rule 24,192 के ऊपर close माँगेगा — यानी क़रीब 12 points का असली move. छोटी fake उछालें अपने आप छँट जाएँगी.

Minus वाली margin उल्टा करती है — rule थोड़ा पहले चल जाता है, जो कभी-कभी exit में काम आता है.

Formula — rule के अंदर हिसाब लगाना

#

Rule की हर side में आम तौर पर एक ही चीज़ रहती है — candle की कोई value, कोई indicator, कोई level. Formula से वह side एक छोटा हिसाब बन जाती है, उन rules के लिए जो सिर्फ़ dropdowns से नहीं बनते.

Side के type में Formula चुनिए और हिसाब लिख दीजिए. इसमें candle की values (open, high, low, close, volume), brackets के साथ कोई भी indicator (ATR(14), EMA(20), RSI(14)), कितने candles का average या सबसे ऊँचा-नीचा (AVG(close, 20), HIGHEST(high, 10), LOWEST(low, 10)), सीधे numbers, और brackets के साथ + - * / इस्तेमाल कर सकते हैं. ABS(), ROUND(), MIN() और MAX() भी मिलते हैं.

एक example देखिए. सिर्फ़ तब trade करना हो जब candle असल में बड़ी हो — बाईं side में formula high - low, comparison is above, और दाईं side में formula 1.5 * ATR(14). अब rule का मतलब है "इस candle की range पिछली average range से डेढ़ गुना ज़्यादा है".

दूसरा example — असली भागीदारी माँगनी हो तो बाईं तरफ़ volume, is above, और दाईं तरफ़ 2 * AVG(volume, 20). यानी पिछले 20 candles के average volume से दुगुना.

Formula बाक़ी हर side की तरह ही चलता है. हर comparison के साथ काम करता है, crosses above के साथ भी; ± margin और "कितने candles पहले" वाली setting भी लगती है; और save करते वक़्त उसकी जाँच होती है — कुछ ग़लत हो तो साफ़-साफ़ बता दिया जाता है और तब तक strategy save नहीं होती.

दो हदें याद रखिए. एक formula में ज़्यादा से ज़्यादा पाँच indicators या averages आ सकते हैं, क्योंकि हर एक सैकड़ों candles पर गिना जाता है. और अगर उसका कोई हिस्सा अभी तैयार नहीं है — कोई indicator अभी warm हो रहा हो, या volume जो index के पास होता ही नहीं — तो पूरा rule "तैयार नहीं" माना जाता है और चलता ही नहीं, आधे-अधूरे number से comparison नहीं होता.

Formula में volume हमेशा futures से आता है, जैसे Trade Builder में हर जगह आता है, क्योंकि index का अपना volume होता ही नहीं.

Formula इस्तेमाल करती हुई Trade Builder की एक entry condition. बाईं तरफ़ Formula चुना है और उसमें close में से 1.5 गुना ATR(14) लिखा है, बीच में is below, दाईं तरफ़ Number 30, और timeframe 5m. नीचे IN PLAIN WORDS वाला खाना पूरे नियम को एक वाक्य में दोहरा देता है.
Side के type में Formula चुनिए और हिसाब लिख दीजिए. नीचे जो IN PLAIN WORDS वाली line आती है, उसी से जाँचिए कि platform ने वही समझा जो आप कहना चाहते थे — वह वाक्य आपका नियम नहीं है, तो नियम ग़लत है, वाक्य नहीं.